एक बार फिर मणिपुर (Manipur) में हिंसा भड़क गई है। बता दें थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने ‘‘थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया’’ और सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की।
- थौबल में भीड़ के हमले में BSF के तीन जवान घायल
- मोरेह में उग्रवादियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद
- थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया
सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा
सूत्रों के मुताबिक, उग्र भीड़ ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करके उन्हें खदेड़ दिया।इसके अनुसार, ‘‘इसके अलावा, भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये।’’
मणिपुर पुलिस के दो कमांडो शहीद हुए
तीनों की पहचान कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी के रूप में की गई है। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जिला प्रशासन ने थौबल में कर्फ्यू लगा दिया है।स्वास्थ्य, मीडिया और अदालतों के कामकाज में शामिल लोगों और हवाई अड्डों पर जाने वाले लोगों सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को हालांकि कर्फ्यू से छूट दी गई है।अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया था जिसमें मणिपुर पुलिस के दो कमांडो शहीद हो गये थे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




