मनु भाकर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, दो मेडल जीतकर आज ही पेरिस से लौटी थीं शूटर

Manu Bhaker

Manu Bhaker : पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर स्वदेश लौटीं पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर स्वदेश लौटीं पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ( Manu Bhaker ) ने आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है । इस ऐतहासिक सफलता के बाद मनु भाकर ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।