कौन हैं मनोज जरांगे? मुंबई पुलिस के नोटिस के बावजूद क्यों नहीं कर रहे आजाद मैदान को खाली

Summary :

Maratha Reservation Protest: मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है। हालांकि, पुलिस नोटिस के बावजूद भी जरांगे आजाद मैदान को खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं। Mumbai Police Notice आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का…

Maratha Reservation Protest: मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है। हालांकि, पुलिस नोटिस के बावजूद भी जरांगे आजाद मैदान को खाली करने के लिए तैयार नहीं हैं।

Mumbai Police Notice

Maratha Reservation Protest
Maratha Reservation Protest

आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में जरांगे पाटिल की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख है, जिन पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Mumbai Maratha Protest

Maratha Reservation Protest
Maratha Reservation Protest

बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार कर दिया।

Maratha Reservation Protest: इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी।

लोगों के खिलाफ क्यों हुई पुलिस कार्रवाई

Maratha Reservation Protest
Maratha Reservation Protest

Maratha Reservation Protest: यह घटना सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है।

क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग?

Maratha Reservation Protest
Maratha Reservation Protest

Maratha Reservation Protest: कई सामाजिक संगठन और मराठा समुदाय के नेता मराठा आरक्षण आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। उनका मानना है कि मराठा समाज आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़ेपन का सामना कर रहा है, इसलिए युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण दिया जाना आवश्यक है।

जानें Manoj Jarange के बारे में

Manoj Jarange
Manoj Jarange

मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त से दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे मराठा समाज को ‘कुनबी’ का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ मिल सके, क्योंकि ‘कुनबी’ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल हैं। हालांकि, इस आंदोलन के दौरान एक विडंबनापूर्ण स्थिति सामने आई है. जहां एक ओर नेता भूख हड़ताल पर हैं, वहीं दूसरी ओर आंदोलन स्थल पर खाने और फलों की भारी बर्बादी देखी जा रही है। आरक्षण की मांग को लेकर जमा हुए कुछ लोग जमीन पर अनाज और फल बर्बाद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :School Assembly News Headlines Today: छात्र जरूर देखें आज की अहम खबर, देश-विदेशों की खबरों से रहे अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।