ट्रेन की बर्थ पर कूलर लगाकर मजे से सो गया शख्स, वीडियो वायरल

Summary :

Train Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां हर वक्त कुछ नया देखने को मिल जाता है। यहां कंटेंट की कोई कमी नहीं होती है। लोग रोज़ कुछ न कुछ नया बनाकर या रिकॉर्ड करके अपलोड करते हैं। इन्हीं में से कुछ वीडियो इतने यूनिक होते हैं या लोगों का ध्यान खींचते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी कई वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे। इन दिनों भी एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या दिखा ? (Train…

Train Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां हर वक्त कुछ नया देखने को मिल जाता है। यहां कंटेंट की कोई कमी नहीं होती है। लोग रोज़ कुछ न कुछ नया बनाकर या रिकॉर्ड करके अपलोड करते हैं। इन्हीं में से कुछ वीडियो इतने यूनिक होते हैं या लोगों का ध्यान खींचते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी कई वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे। इन दिनों भी एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा ? (Train Viral Video)

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी ट्रेन की बर्थ पर चैन से सो रहा है, और खास बात ये है कि उसके बगल में एक छोटा कूलर भी रखा हुआ है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि कूलर चल भी रहा है, क्योंकि उसका प्लग बगल के स्विच बोर्ड में लगा हुआ है। सामने लेटा हुआ व्यक्ति पूरी तरह रिलैक्स नजर आ रहा है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है (Train Viral Video) कि यह स्लीपर क्लास का कोच है, जहाँ आमतौर पर एसी नहीं होता। लेकिन ट्रेन में इस तरह से कूलर लगाकर सोते हुए किसी को देखना लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स (Train Viral Video)

Train Viral Video
Train Viral Video

यह वीडियो एक्स पर @Taza_Tamacha नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “कैसे-कैसे लोग हैं दुनिया में। वैसे बता दूं, अगर टीटीई ने देख लिया होगा तो अच्छा-खासा फाइन लगा होगा।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा बार जा चुका है। लोगों की (Train Viral Video) प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं। एक यूज़र ने लिखा, “घर तो ले ही जा रहा था, सोचा रास्ते में भी इस्तेमाल कर लूं।” दूसरे ने कमेंट किया, “समझदार बंदा निकला।” दूसरे ने लिखा, “आम के आम गुठलियों का दम?” वहीं एक अन्य ने कहा, “पूरा टिकट का पैसा वसूल करता हुआ एक आदमी।”

यह भी पढ़ें: उड़ान के दौरान खराब हुआ फ्लाइट का टॉयलेट, यात्रियों ने लिया बोतल का सहारा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।