मथुरा : दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअन गांव स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को दिल्ली की ओर जा रहे कार सवारों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने टोल प्लाजा के प्रबंधक सहित 34 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आगरा निवासी सुबोध कुमार कुलश्रेष्ठ अपने भाईयों व परिवार सहित दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती भांजे को देखने के लिए जा रहे थे। तभी टोल पर पर्ची कटवाने के दौरान टोलकर्मियों से उनका विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित कुलश्रेष्ठ पहले भांजे को देखने की बात कहकर चले गए।
पूरी वारदात का वीडियो फुटेज लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर करने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की वास्तविकता का पता चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की ओर से टोल प्रबंधक, दो शिफ्ट इंचार्ज, 21 नामजद व 10 अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। दूसरी ओर, सभी आरोपी कर्मचारी घटना के बाद से फरार हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



