दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2019 के आम चुनाव से पहले ‘ बीजेपी विरोधी , नरेन्द्र मोदी विरोधी ’ मोर्चा के गठन की कोशिश के तहत ‘ राजनीतिक स्टंट ’ का सहारा लेने का आज आरोप लगाया।
दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आम आदमी पार्टी के संयोजक के ‘ ड्रामे ’ में शामिल होना ‘ दुर्भाग्यपूर्ण ’ है।
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल को ‘ खुला पत्र ’ लिखकर ‘ राजनीतिक हितों ’ से ऊपर उठकर अपने मंत्रियों के साथ फिर से काम करने का आग्रह किया।
गुप्ता ने पत्र में लिखा है , ‘‘ आपके पक्ष में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के (संवाददाता) सम्मेलन से आपके धरने से जुड़े सारे संशय खत्म हो गए हैं कि यह अगले साल के चुनाव से पहले भाजपा विरोधी और मोदी विरोधी मोर्चा तैयार करने का राजनीतिक स्टंट भर है। ’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन , कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिलने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली थी।
तिवारी ने ममता पर पहले ईद समारोहों के नाम पर नीति आयोग की बैठक को विलंबित करने और फिर केजरीवाल के ‘ तमाशा ’ में शामिल होने का आरोप लगाया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



