बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने संसद के मौजूदा सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे को अमर्यादित करार देते हुए इसे लोकतंत्र के लिये शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है।
वैसे तो संसद लोकतंत्र का मन्दिर ही कहलाता है फिर भी इसकी मर्यादा अनेकों बार तार-तार हुई है। वर्तमान संसद सत्र के दौरान भी सदन में सरकार की कार्यशैली व विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) September 23, 2020
मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया “ वैसे तो संसद लोकतंत्र का मन्दिर ही कहलाता है फिर भी इसकी मर्यादा अनेकों बार तार-तार हुई है। वर्तमान संसद सत्र के दौरान भी सदन में सरकार की कार्यशैली व विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। अति-दुःखद।”
गौरतलब है कि पिछले रविवार को राज्यसभा में किसान विधेयक पारित करने के दौरान विपक्षी सांसदों ने काफी शोर-शराबा और हंगामा किया था। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने रूल बुक तक फाड़ दी थी वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह ने उप सभापति के आसन के पास आकर सरकार विरोधी नारेबाजी की थी। बाद में सभापति एम वेंकैया नायडू ने आठ विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



