CM सिद्धारमैया से मुलाकात, ओपन बस परेड, चिन्नास्वामी में सेलिब्रेशन, ऐसा होगा RCB की जीत का जश्न

Summary :

आरसीबी की जीत पर बेंगलुरु में भव्य जश्न की तैयारी

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और अब बेंगलुरु में जश्न मनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद टीम की ओपन बस परेड विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक होगी। फैंस के साथ स्टेडियम में सेलिब्रेशन शाम 6 बजे से शुरू होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खिताबी मैच छह रन से अपने नाम किया।अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद आरसीबी अब बुधवार को बेंगलुरु पहुंचने पर जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि आरसीबी के जश्न कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद शुरू होंगे।आरसीबी की टीम शाम 4-5 बजे विधान सौधा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भी मुलाकात करेगी।

इसके बाद आरसीबी की विक्ट्री परेड लगभग शाम 5 बजे विधान सौधा से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम तक एक ओपन बस के साथ शुरू होगी, जिसमें बेंगलुरु के लोग भी फ्रेंचाइजी के होम स्टेडियम तक जाते हुए इसका हिस्सा बनेंगे।इसके बाद आईपीएल 2025 की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस के साथ जश्न कार्यक्रम शाम 6 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा।

आरसीबी की जीत पर बेंगलुरु में भव्य जश्न की तैयारी

मंगलवार की यादगार खिताबी जीत से पहले आरसीबी तीन बार फाइनल मैच गंवा चुकी थी, लेकिन 3 जून की रात को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। कोहली इस पारी में आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिनकी इस पारी की मदद से आरसीबी ने 190/9 का शानदार स्कोर बनाया। विपक्षी टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

इसके बचाव में आरसीबी के शानदार गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स को 184/7 पर रोक दिया। शशांक सिंह ने 30 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम जीत से महज छह रन दूर रह गई। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को दो-दो सफलता हाथ लगी। पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

आरसीबी की जीत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “ऐतिहासिक आईपीएल जीत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बधाई। सपना आखिरकार सच हो गया- ई साला कप नामदे (इस बार कप हमारा है)। शानदार प्रदर्शन से लेकर अडिग भावना तक, इस जीत ने कर्नाटक के गौरव को जगाया है और दुनिया भर के प्रशंसकों को रोमांचित किया है।”

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, अब तक 7 की मौत, कई घायल

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.