उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनके पैतृक स्थान पर स्मारक बनेगा। इस बात की जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के मुख्यलाय में दी। अखिलेश यादव ने कहा की नेताजी की सादगी और राजनीतिक जीवन को दर्शाया जाएगा। यह स्मारक 8.3 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इसमें मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की कांस्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। 22 नवंबर को नेताजी की जयंती पर स्मारक का शिलान्यास होगा।
. यह स्मारक 8.3 एकड़ जमीन में
. इसमें 4.5 एकड़ जमीन पर भव्य पार्क और जन सुविधाओं के प्रबंधन
. बीच में एक होगा सभागार
. नेताजी को सबसे ज्यादा सैफई से लगाव
गांव से शुरू कर देश की राजनीति में अपना स्थान बनाया
नेताजी को सबसे ज्यादा सैफई से लगाव था। नेताजी जीवन भर मिट्टी से जुड़े रहे और गांव से शुरू कर देश की राजनीति में अपना स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि बहुत जल्द 2027 से पहले यह स्मारक बन जाए। स्मारक निर्माण की घोषणा करने से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह समेत कई नेताओं ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा
उदय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। यह स्मारक 8.3 एकड़ जमीन में बनाेगा। इसमें 4.5 एकड़ जमीन पर भव्य पार्क और जन सुविधाओं के प्रबंधन की योजना है। इस स्मारक में लोक कलाओं की झलक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। बीच में एक सभागार होगा, जिसमें नेताजी की एक भव्य कांस्य प्रतिमा लगायी जाएगी।
कला और लोक आचरण पर ध्यान
उन्होंने कहा कि नेताजी सबसे ज्यादा लोक भाषा, लोक सभ्यता, लोक कला और लोक आचरण पर ध्यान देते थे। उनके इसी विचार को साकार रूप देने के लिए स्मारक को उसी तरह से बनाया जाएगा। स्मारक में आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। समाधि स्थल भी दृश्यावलियों की श्रृंखला से दोनों तरफ सुसज्जित होगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



