खुलेंगे रोजगार के दरवाजे! Meta-Reliance ने मिलाया हाथ, इस राज्य में जल्द खुलेगा हाईटेक Data Center

Summary :

Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर स्थापित करने जा रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मेटा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हाथ मिलाया है। यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाया जाएगा और इससे देश के AI सेक्टर को नई ताकत मिलने की उम्मीद है। Meta AI Data Center in India: जामनगर में तैयार होगा मॉडर्न AI इंफ्रास्ट्रक्चर इस परियोजना के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में डेटा सेंटर का निर्माण करेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेटा यहां अपने AI आधारित ऑपरेशन शुरू करेगी। शुरुआती…

Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा भारत में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर स्थापित करने जा रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मेटा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हाथ मिलाया है। यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाया जाएगा और इससे देश के AI सेक्टर को नई ताकत मिलने की उम्मीद है।

Meta AI Data Center in India: जामनगर में तैयार होगा मॉडर्न AI इंफ्रास्ट्रक्चर

इस परियोजना के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में डेटा सेंटर का निर्माण करेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मेटा यहां अपने AI आधारित ऑपरेशन शुरू करेगी। शुरुआती स्टेप में यह डेटा सेंटर 168 मेगावॉट कैपेसिटी के साथ काम करेगा। फ्यूचर में इसकी कैपेसिटी को और बढ़ाने की भी योजना है। जानकारी के अनुसार, यह डेटा सेंटर अगले दो सालों के अंदर शुरू हो सकता है। इसके शुरू होने से भारत में AI Technology और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Meta-Reliance Partner: मेटा के AI सिस्टम को मिलेगा सपोर्ट

यह डेटा सेंटर मेटा के विभिन्न AI सिस्टम को सपोर्ट करने का काम करेगा। कंपनी अपने कई प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में AI तकनीक का उपयोग कर रही है। ऐसे में भारत में बनने वाला यह सेंटर इन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह प्रोजेक्ट मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की उस Long-term strategy का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनी एडवांस AI और सुपर इंटेलिजेंस तकनीकों पर तेजी से काम कर रही है।

Mark Zuckerberg ने जताई खुशी

 (credit S-M)
(credit S-M)

मेटा के चीफ मार्क जुकरबर्ग ने इस पार्टनरशिप पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत में पहला AI डेटा सेंटर स्थापित करना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रिलायंस के साथ मिलकर बनाया जा रहा जामनगर का यह सेंटर मेटा के ग्लोबल AI नेटवर्क को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस निवेश से भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी तथा देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

रिलायंस देगी एंड-टू-एंड सेवाएं

(credit S-M)
(credit S-M)

इस साझेदारी के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे जीवनचक्र में जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इसमें सेंटर की डिजाइनिंग, निर्माण, यूटिलिटी मैनेजमेंट, नेटवर्क कनेक्टिविटी और संचालन से जुड़ी सेवाएं शामिल होंगी। इसके अलावा रिलायंस नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) की आपूर्ति और पूरी तरह से मैनेज्ड ऑपरेशनल सपोर्ट भी प्रदान करेगी, जिससे डेटा सेंटर का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

India AI Infrastructure: AI इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत होगी रिलायंस की पकड़

इस प्रोजेक्ट के जरिए रिलायंस भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। कंपनी ग्राहकों को डेटा सेंटर से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

मेटा और रिलायंस की यह साझेदारी भारत के डिजिटल और AI फ्यूचर के लिए एक खास कदम मानी जा रही है। इससे न केवल तकनीकी विकास को गति मिलेगी, बल्कि देश में बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today 10 June 2026: US-ईरान में तनाव, फिर भी भारतीय शेयर बाजार में उछाल, 500 अंक चढ़ा Sensex

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।