दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ 6 दिनों से अनशन पर बैठे निलंबित आप विधायक कपिल मिश्रा ने आज अपना अनशन तोड़ दिया है | ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए मिश्रा ने बताया की उन्होंने लिक्विड लेना शुरू कर दिया है | क्योकि डॉक्टरों ने अनशन तोड़े बिना उन्हें डिस्चार्ज करने से मना कर दिया था उन्होंने सफाई देते हुए बताया की कल यानी मंगलवार सुबह वह अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई के पास शिकायत करने जायेंगे |
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया है. साथ ही दावा किया कि फर्जी लोगों के नाम से पार्टी के लिए फंड लिया गया और चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई. साथ ही उन्होंने यह धमकी भी दी थी के अगर केजरीवल ने रविवार शाम तक अपना इस्तीफा नहीं दिया तो वह उन्हें कॉलर पकड़ कर जेल ले जायेंगे


Download Android App
Download iOS App




