कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। श्री सिंह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है।
यहाँ तक की संघीय ढांचे में राज्य को प्रदत्त अधिकारों का भी अतिक्रमण कर केवल राजनैतिक वैमनस्य और द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता की गाड़ से मिले करोड़ रुपयों को अनदेखा किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ छापे डलवाकर विपक्षी दलों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्थानीय पुलिस और न्याय तंत्र को विश्वास में लिए बिना जो कार्यवाही की गयी है, वह संघीय ढांचे में प्रदत्त राज्य के अधिकारों का अतिक्रमण है। उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र, संघीय प्रणाली और संविधान के लिए आज सबसे बड़ चुनौती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद, को राज्य की पुलिस या उसकी न्याय व्यवस्था पर अविश्वास व्यक्त कर उसे तिरस्कृत करने की छूट नही दी जा सकती। श्री सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाज्ञपूर्ण है कि आयकर विभाग स्वयं पुलिस की भूमिका निभाने में लगा है।


Download Android App
Download iOS App



