पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। साथ ही ममता ने हैरत जताया कि आखिर कौन सच बोल रहा है।
संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बिधान सरनी स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से मार्च की अगुवाई कर रहीं ममता ने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर इस अहंकारी पार्टी को करारा जवाब दिया है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से शुरू हुआ यह मार्च शहर के गांधी भवन जा कर संपन्न होगा। ममता ने कहा, “प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी (को देश भर में लागू करने) के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है।”
CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए BJP नेता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका की दायर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘लेकिन कुछ ही दिन पहले, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआरसी देश भर में लागू होगा। दोनों ही बयान एक दूसरे के विरोधाभासी हैं। हमें इस बात पर हैरत हो रही है कि आखिर कौन सच बोल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है लेकिन भारत के लोग ऐसा नहीं होने देंगे।


Download Android App
Download iOS App



