नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में एक शादी समारोह के दौरान दीवार ढहने से लोगों की मौत पर आज दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रऊपये देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों को भी 50…50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा, ”भरतपुर की घटना से मुझे दुख पहुंचा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ, स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
भरतपुर में कल भारी बारिश के दौरान एक मैरिज हॉल की दीवार ढहने से चार बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



