चिकमंगलुर:कर्नाटक के चिकमंगलुर जिले के डोडाहल्ली गांव में आज खुदाई के दौरान जमीन धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के समय ये मजदूर एक लॉरी में बालू भर रहे थे उसी समय यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान नवीन (23), मंजुनाथ (22) और रवि (20) के रूप में की गई है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इस संबंध में तारिकेरे थाना में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



