जयपुर : राजस्थान में गंभीर ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित बारह वर्षीय एक बालिका को दुर्लभ सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है। जयपुर में स्थित मणिपाल अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटैंट डॉ. शंकर बसंदानी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि अजमेर जिले के सम्बलपुर की शबनम की दुर्लभ सर्जरी कर ब्रेन ट्यूमर निकाला गया है जो राज्य में इस तरह का पहले कभी मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने बताया कि ईएनटी तथा अन्य सीनियर चिकित्सकों की मदद से गंभीर ब्रेन ट्यूमर को निकालने में सफलता पाई है जो एक गंभीर मामला था। उन्होंने बताया कि ट्यूमर मरीज के नाक से बाहर निकल रहा था जिसका विस्तार क्रैनियल फोस्सा में था। जिससे उसके आईबॉल दाहिनी ओर खिसक गये थे। उन्होंने बताया कि शबनम की इससे पहले अन्य अस्पताल में दो सर्जरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि ट्यूमर का वजन चालीस ग्राम था।
उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद शबनम पूरी तरह ठीक है और अब वह सामान्य जिंदगी जी सकेगी। हालांकि अभी उसका समय समय पर कीमो थेरेपी द्वारा ईलाज जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उसके एक महीने के इस ईलाज में 4़ 18 लाख रुपए का खर्चा आया है। डॉ. बसंदानी ने बताया कि ऐसे मामलों में सारी चिकित्सीय सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो तो सत्तर प्रतिशत मरीजों को बचाया जा सकता है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



