‘सूर्यकुमार यादव खुद..’, भारत की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी ने मांगी माफी, लेकिन भारतीय कप्तान के लिए कह दी बड़ी बात

Summary :

Mohsin Naqvi Apologized: पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता। पाकिस्तान की गलीचपन एक बार फिर उजागर हो गया, जब एशिया कप में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ ने मोहसिन नकवी ने भारत की ट्रॉफी चोरी कर ली। अपनी करारी हार के बावजूद पाकिस्तान बेशर्मी के साथ भारत की ट्रॉफी ले गया। पूरी दुनिया में अपनी बेइज्जती करवाने के बाद पाकिस्तान लाइन पर आ गया है। मोहसिन नकवी ने खुद इसके लिए माफी मांगी है। हालांकि मोहसिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी बात कह दी है। Mohsin Naqvi…

Mohsin Naqvi Apologized: पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता। पाकिस्तान की गलीचपन एक बार फिर उजागर हो गया, जब एशिया कप में भारत की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ ने मोहसिन नकवी ने भारत की ट्रॉफी चोरी कर ली। अपनी करारी हार के बावजूद पाकिस्तान बेशर्मी के साथ भारत की ट्रॉफी ले गया। पूरी दुनिया में अपनी बेइज्जती करवाने के बाद पाकिस्तान लाइन पर आ गया है। मोहसिन नकवी ने खुद इसके लिए माफी मांगी है। हालांकि मोहसिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी बात कह दी है।

Mohsin Naqvi Statement: ‘जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एसीसी की बैठक में कहा, “जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें एक नई पहल करने की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव को खुद आकर ट्रॉफी लेनी चाहिए।” आपको बता दें एसीसी की बैठक मंगलवार (30 सितंबर) को दुबई में हुई थी, जहां बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया, जिसके बाद नकवी ने माफी मांगी।

Mohsin Naqvi Apologized
Mohsin Naqvi Apologized

Mohsin Naqvi Apologized: मोहसिन नकवी के इस्तीफे की मांग

मोहसिन नकवी के इस हरकत के बाद पाकिस्तान में ही उसकी थू-थू हो रही है। पाकिस्तानी खिलाड़ी भी उनका विरोध कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने नकवी को विराध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें मोहसिन नकवी क्रिकेट बोर्ड के चीफ होने के साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद अफरीदी ने कहा कि नकवी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पाकिस्तान को क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Mohsin Naqvi Latest News: भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार

Mohsin Naqvi Latest News
Mohsin Naqvi Latest News

दुबई में एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। पहलगाम हमले के आक्रोश में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के क्रिकेट चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल दोनों लेकर चले गए।

ये भी पढ़ें- US Govt Shutdown 2025: अमेरिका में शटडाउन, सैलरी पर रोक..ऑफिस बंद, 20 लाख कर्मचारियों पर शटडाउन का असर!

Neha Singh