कोरोना संकट के बीच समय पर शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र : ओम बिरला

Summary :

ओम बिरला ने कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र को कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। अभी तक सत्र को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है।

कोरोना संकट के बीच संसद के मॉनसून सत्र में देरी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रविवार को विराम लगा दिया है। देशव्यापी लॉकडाउन का असर संसद के मानसून सत्र पर नहीं पड़ने वाला। मानसून सत्र अपने कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
ओम बिरला ने कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र को कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। अभी तक सत्र को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन सत्र के शुरुआती स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में होती है। 
जून-जुलाई तक यदि सोशल डिस्टेंशिंग का नियम लागू रहा तो क्या सत्र को चलना संभव होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब वह परस्थिति आएगी तो कोई रास्ता निकाला जा सकता है। गौरतलब है कि सत्र को सितंबर के आखिरी सप्ताह तक टाले जाने की आशंका जताई जा रही थी। क्योंकि संविधान दो सत्रों के बीच अधिकतम छह महीने के अंतर की अनुमति देता है। 

Desk Team