मणिपुर में दो साल पहले प्रतिबंधित एनएससीएन-के संगठन द्वारा सेना के एक काफिले पर हमला किए जाने के बाद अब तक सुरक्षा बलों ने 1,000 से ज्यादा नगा उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। सेना के काफिले पर हुए हमले में 18 सैनिकों की मौत हो गई थी। सेना के जवानों पर चार जून 2015 को हुए हमले के बाद गहन तलाशी अभियानों में एनएससीएन-के संगठन के 531 भूमिगत उग्रवादियों के साथ ही सक्रिय रूप से काम करने वाले 542 उग्रवादियों को भी मणिपुर और नगालैंड से गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, यह अभियान अब भी चल रहा है और सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर एनएससीएन की गतिविधियों को रोकने में सक्षम हुए हैं। अधिकारी ने दावा किया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सिर्फ दो साल के भीतर इतनी बड़ी संख्या में नगा उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



