नई दिल्ली: पूरे देश में दीवाली की धूम है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के साथ दीवाली मनाई। वहीं उनकी मां ने घर पर पूजा की। उन्होंने इस मौके पर गुजराती फोक सॉन्ग पर गरबा भी किया। ये वीडियो पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया है।

Spirit of Deepavali at tender age of 97. She’s mother of @narendramodi (Hiraben Modi -1920) celebrating Diwali at her own home??@SadhguruJV pic.twitter.com/HBXAzNXomC
— Kiran Bedi (@thekiranbedi) October 20, 2017
पुराने नोट बदलवाने के लिए खड़ी हुई थीं बैंक की लाइन में
जब पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था तो बैंक में लंबी-लंबी लाइन लग गई थीं। इसी लाइन में 97 वर्षीय हीराबेन भी खड़ी हुई थीं। वह सुबह बैंक पहुंचीं और उनके साथ उनके संबंधी थे। उन्होंने 4,500 रुपये मूल्य के पुराने नोट बदल कर इतने ही मूल्य के नए नोट लिए। पांच सौ रुपये के नोट ले कर बैंक आबेन ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए फॉर्म भरा। उस पर अंगूठे का निशान लगाया और अपने रुपये बदले।

जब पहली बार पहुंची 7RCR
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पहली बार उनसे मुलाकात करने प्रधानमंत्री आवास 7 RCR पहुंचीं थी। मोदी ने न केवल उनके साथ अच्छा वक्त बिताया, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास भी घुमाया।
मोदी ने मां से मुलाकात की फोटोज टि्वटर पर शेयर की थी। मोदी ने लिखा था, ‘मेरी मां गुजरात लौट गईं। उनके पहली बार आरसीआर आने पर काफी दिन बाद उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया।’


Download Android App
Download iOS App






