मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाह को मध्य प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कामकाज के बारे में जानकारी दी।
राजनीति के लिहाज से यह मुलाकात काफी अहम
मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अमित शाह के साथ हुई मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है।
CM मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा
मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर सिर्फ इतना ही बताया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी से भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से भेंट हुई।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।@AmitShah pic.twitter.com/kKoqJflcF2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 17, 2024
सीएम यादव ने की थी शिव प्रकाश के साथ मुलाकात
इससे पहले सीएम यादव ने आज दिन में पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश के साथ भी मुलाकात की थी। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में हुई मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज, मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App



