Muharram Violence : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नयाटांड़ में बुधवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।
Highlights
. Muharram Violence 2024
. झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ पथराव
. हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित अन्य घायल
Muharram Violence 2024
झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नयाटांड़ में बुधवार को मुहर्रम के जुलूस(Muharram Violence ) के दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। इसके साथ ही मौके पर बीच-बचाव की कोशिश कर रहे पुलिस बल पर भी पथराव हुआ है। तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। भीड़ ने कुछ गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
हादसे में 3 पुलिसकर्मियों सहित अन्य घायल
उपायुक्त नैंसी सिन्हा, एसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीओ शैलेश कुमार समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी घटना की खबर पाकर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव में रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर दो दशकों से भी ज्यादा समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर अनशन पर बैठे दो युवकों की मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
इसी तनाव के बीच बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकला तो दो पक्षों के लोग भिड़ गए। पथराव में घायल हुए लोगों में इंस्पेक्टर छोटू राम, सुधीर कुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार पांडेय एवं अन्य शामिल हैं। घटना को लेकर बड़कागांव थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App




