Muharram Hadsa : झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो गांव में बुधवार को मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया में करंट प्रवाहित होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। मृत युवक का नाम हैदर अंसारी (26) है।
Highlights
. Muharram Hadsa में एक की मौत
. मुहर्रम के ताजिया में फैला था करंट
Muharram Hadsa में एक की मौत
बताया गया कि हैदर और उसके साथी ताजिया(Muharram Hadsa) और कच्चे बांस का निशान लेकर गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ताजिया का निशान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। हैदर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी भी करंट लगने से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हादसे के कारण इलाके में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुहर्रम के ताजिया में फैला था करंट
मुहर्रम((Muharram Hadsa ) जुलूस के दौरान करंट से हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए थे।


Download Android App
Download iOS App





