Bihar News : बिहार में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि का आरोप ‘इंडिया’ गठबंधन ने लगाया है। बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों की एक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में 20 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में प्रतिरोध मार्च निकालने और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
Bihar में ‘इंडिया’ गठबंधन का 20 जुलाई को प्रदर्शन
बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश(Bihar) अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज बिहार में जो सरकार है, वह सिर्फ दिन गिन रही है। आज प्रदेश का जन-जन असुरक्षित है। बिहार सरकार किसी चीज को छिपाने की कोशिश नहीं करे। सरकार बताए, कैसे प्रदेश के लोग सुरक्षित रहेंगे। आज मंत्री भी सत्य बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अब यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने क्या कहा?
भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक(Bihar) राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बढ़ते अपराध के खिलाफ 20 जुलाई को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। इसके बाद विधानसभा सत्र में भी ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुशासन का नारा देकर जो सरकार आई थी, वह नारा आज असफल हो गया है। उन्होंने वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष के पिता की हत्या घर में घुसकर हो सकती है तो साफ है कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।


Download Android App
Download iOS App




