श्योपुर : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठकका जिपं अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमाजाट सहित सभी सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। हालांकि बतौर सदस्य अशोक गर्ग जरूर मौजूदर हे। दरअसल विगत दिनों सेसईपुरा आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मीटिंग में जिपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। तभी से जनप्रतिनिधि खफा चल रहे थे।
चूंकि आज जिलायोजना समिति की आज प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद अनूप मिश्रा सहितअन्य प्रशासनिक अधिकारी तो तय समय पर बैठक में पहुंच गए थे,लेकिनजिपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित 10 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। हालांकि सदस्य के रूप में अशोकगर्ग,जो कि भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं, जरूरमौजूद रहे। जिपंअध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कहना है कि हम जनप्रतिनिधियों का जब इतना अपमानहो रहा है तो फिर बैठकों में जाने का क्या औचित्य? बैठककी खास बात यह रही कि सांसद अनूप मिश्रा ने बैठक में मौजूद विधुत वितरणकंपनी के महाप्रबंधक आरपी बिसारिया को खूब खरी-खोटी सुनाईं। आपकी बहुत शिकायतें आ रही हैं, आप न तो किसी की बात सुनते हैं और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।
विधायक व जिलाध्यक्ष के बीच तू-तू-मैं-मैं ः जिला योजना समिति की बैठक में विधायक दुर्गालाल विजय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग के बीच भी खूब तू-तू-मैं-मैं हुई। दरअसल ढोढर में बिछाई जा रही पाइप लाइन में जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गर्ग गडबडीहोने का आरोपलगा रहे थे,वहीं विधायक श्रीविजय काम में किसी भी प्रकार की गडबडी नहींहोने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक गर्मागर्म बहश होती रही।
सांसद ने रेस्ट हाउस पर भी नहीं दी एसई को तबज्जो : सांसद श्री मिश्रा मंगलवार को ही श्योपुर आकर रेस्ट हाउस में रूके थे। चूंकि सांसद, एसई श्रीबिसारिया से पूर्व से ही नाराज चल रहे थे, जिसके चलते एसई ,सांसद की नाराजगी दूर करने के लिए रात में रेस्ट हाउस पहुंचकर उनसे मिलने की कोशिश करने लगे। लेकिन सांसद ने एसई को कतई तबज्जो नहीं दी। नतीजा एसई को निराश होकर बैरंग लौटना पडा था। उस दौरान एसई के साथ एई शहर जावेद बेग भी थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



