देश में महिलाओ के साथ होती रेप की घटनाए रुकने का नाम है ले रही है। हाल का मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है जहां 28 साल की लड़की के साथ रेप करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर निर्भया रेप कांड को दोहरा दिया है। लड़की की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया कि उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार भोपाल में किराए पर रह रही महिला की डेड बॉडी मिली है जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।
पुलिस का कहना है कि महिला की कथित तौर पर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला के प्राईवेट पार्ट में एक बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। महिला की पहचान सिहोर जिले के इच्छावार शहर की निवासी के रूप में की गई है। वह भोपाल के प्रगति नगर इलाके में एक किराए के मकान में एक युवक के साथ रह रही थी।
पुलिस ने बताया कि उन्हें प्रगति नगर के स्थानीय निवासियों ने कमरे से गंध आने पर घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची और उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें महिला की डेड बॉडी मिली, जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। शरीर की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले महिला के साथ रेप कर उसे मार दिया गया। इस मामले में अशोक गार्डन शहर के निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि इन दोनों को देख कर लगता था कि यह जोड़ा पति और पत्नी था।
दोनों बहुत ही सुलझे तरीके से रह रहे थे। उनकी अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत होती थी। महिला ज्यादातर घर पर रहा करती थी, जबकि युवक को मजदूरी करता था। हम आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस कमरे में महिला एक युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। कथित रुप में महिला का पति माने जाना वाला युवक घटना के बाद से गायब चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



