MP Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न

Summary :

MP Weather:  मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक। कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों में कटनी, रीवा-जबलपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के सक्रिय होने संभावना है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई। साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में 109, बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में 72 मिलीमीटर वर्षा हुई। दमोह में 33, शिवपुरी में 21, भोपाल में 15.5,…

MP Weather:  मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक। कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों में कटनी, रीवा-जबलपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम के सक्रिय होने संभावना है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई। साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में 109, बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में 72 मिलीमीटर वर्षा हुई। दमोह में 33, शिवपुरी में 21, भोपाल में 15.5, पचमढ़ी में 14.2, ग्वालियर में 12.4, रीवा में 5.2, सिवनी में 4.4, छिंदवाड़ा एवं सीधी में एक, रायसेन में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।
Highlights:
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बारिश
  • पुल के निचे भरे पानी में फसी स्कूल बस, किया गया रेस्क्यू
  • अगले 4-5 दिन बारिश होने के आसार

 

स्कूल बस का किया गया रेस्क्यू

कटनी में एक स्कूल बस पुल के नीचे भरे पानी के बीच जाकर खराब हो गई। बस में बच्चे भी सवार थे। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों और बस में सवार अन्य लोगों को रेस्क्यू कर उन्हे सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना कटनी के मिशन चौक इलाके की है। जहां पुल के नीचे जलभराव की स्थिति देखी गई।

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्विव होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। फिलहाल, एमपी में मौसम का मिजाज यही बने रहने का अनुमान है। भारी बारिश होने के कारण सड़कों और सरकारी कार्यालय में जलभराव की समस्या देखी गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। साथ ही कई जगह पर लोगों को घंटों जाम का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सतना, सिवनी में आधा इंच से पौन इंच के करीब बारिश हुई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सागर, उमरिया, बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, बैतूल और गुना में भी हल्की बारिश जर्द की गई है।

अगले 4-5 दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ने बताया कि, प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से सिस्टम एक्टिव हैं। ये सिस्टम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश करा रहे है। अगले 4-5 दिन बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat