Muharram: सोमवार, 7 जुलाई को बंद रहेंगे Bank और School? जान लें ताजा अपडेट

Summary :

Muharram: सोमवार यानी 7 जुलाई को क्या देशभर में छुट्टी रहेगी? कामकाजी लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, इस दिन मुस्लिमों का मुहर्रम (Muharram) मनाया जाएगा। इसलिए लोग इस दिन छुट्टी है या नहीं इसको लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। तो चलिए जानते हैं 7 जुलाई को देश भर में छुट्टी है या नहीं। क्यों मनाया जाता है मुहर्रम? बता दें कि मोदी सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि स्थिति जल्द ही क्लियर हो जाएगी। मालूम हो कि मुहर्रम (Muharram) इस्लामिक…

Muharram: सोमवार यानी 7 जुलाई को क्या देशभर में छुट्टी रहेगी? कामकाजी लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, इस दिन मुस्लिमों का मुहर्रम (Muharram) मनाया जाएगा। इसलिए लोग इस दिन छुट्टी है या नहीं इसको लेकर काफी कन्फ्यूज हैं। तो चलिए जानते हैं 7 जुलाई को देश भर में छुट्टी है या नहीं।

क्यों मनाया जाता है मुहर्रम?

बता दें कि मोदी सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि स्थिति जल्द ही क्लियर हो जाएगी। मालूम हो कि मुहर्रम (Muharram) इस्लामिक कैलेंडर का पहला माह होता है. मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा कहा जाता है। इस दिन शिया समुदाय के लोग हजरत इमाम हुसैन की याद में शोक मनाते हैं। अब सवाल है कि भारत में मुहर्रम कब मनाया जाएगा। 6 या 7 जुलाई को। ऐसे में बता दें कि हर साल मुहर्रम पर सरकारी छुट्टी होती है।

चांद देखने के बाद होगी तय

मुहर्रम (Muharram) की तारीख चांद देखने के आधार पर तय की जाती है। मोदी सरकार के कैलेंडर के मुताबिक, 6 जुलाई को मुहर्रम की सरकारी छुट्टी है। लेकिन इस दिन रविवार है तो अलग से कोई हॉलीडे नहीं रहेगी। अगर मुहर्रम 7 जुलाई को मनाया गया तो सभी जगह छुट्टी रह सकती है। अब ऐसे में आप बैंकों की छुट्टी की बात करेंगे तो बैंक 7 जुलाई को खुली रहेगी।

Bank Holidays: फटाफट निपटा लीजिए काम... अक्‍टूबर में 15 दिनों के लिए बंद  रहेंगे बैंक, देख लें ये लिस्‍ट - Bank Holidays in October 2024 Banks will  remain closed for 15 days

इन राज्यों में 7 जुलाई को छुट्टी!

अगर मुहर्रम (Muharram) 7 जुलाई को मनाया जाता है तो पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना जैसे मुस्लिम बहुल राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

 

READ ALSO :अब मिलेगी महंगाई से बड़ी राहत! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।