Mumbai Building Collapse: मुंबई के एंटप हिल इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला इमारत की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने ही टीम मौके पर पहुंचे बचाव दल। बृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि एंटप हिल एरिया के विजय नगर में एक मकान के गिरने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जारी कर दिया गया। BMC ने भी इस हादसे में दो लोगों के मरने और कुछ के घायल होने की बात कही है।
कुछ दिन पहले मुंबई में ही एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब और पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति और 10 साल के लड़के की मौत हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया था कि घटना रात 11.10 बजे विक्रोली इलाके के कैलास बिजनेस पार्क में हुई थी. गौरतलब है कि मुंबई के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।
मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले ही सक्रिय हो चुका है। इसके कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर चुका है। साथ ही आम लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है। बता दें कि बारिश के मौसम में अक्सर मुंबई में हादसे होते हैं। खासकर मकान गिरने से जुड़ी दुर्घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



