मुंबई पुलिस को मिलेगा नया पद, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Summary :

मुंबई पुलिस को मिलेगा नया पद, सरकार की मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस में ‘ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट)’ का नया पद स्थापित किया है, जिससे सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा सकेगा। यह पद स्पेशल आईजीपी स्तर का होगा और इसका उद्देश्य शहर के खुफिया सिस्टम को तेज और प्रभावी बनाना है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में सुरक्षा और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है. अब मुंबई पुलिस में एक नया पद ‘ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट)’ के रूप में स्थापित किया जाएगा. इस सबंध में महाराष्ट्र के गृह विभाग ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया है और निर्णय लेने का काम किया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में कई बड़े और संवेदनशील स्थान हैं, जहां सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां वीवीआईपी लोगों का भी लगातार आना-जाना लगा रहता है. इसी वजह से खुफिया तंत्र को और बेहतर बनाना जरूरी हो गया है.

पुराने पद का पुनर्गठन

पहले मुंबई पुलिस में ‘विशेष पुलिस आयुक्त’ का पद था, जो एडीजीपी (ADGP) रैंक के अधिकारी के लिए था. अब इस पद का पुनर्गठन करके उसका दर्जा कम कर दिया गया है और इसे “संयुक्त पुलिस आयुक्त इंटेलिजेंस )” नाम दिया गया है. यह पद अब स्पेशल आईजीपी (Special IGP) स्तर का होगा.

हरे कृष्ण मंदिर विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने इस्कॉन बेंगलुरु के पक्ष में सुनाया फैसला

सुरक्षा में आएगी तेजी और कुशलता

यह नया अधिकारी मुंबई पुलिस आयुक्त के अंतर्गत काम करेगा और उसकी जिम्मेदारी शहर के खुफिया सिस्टम को तेज और प्रभावी बनाना होगी. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति या विदेशी मेहमानों के मुंबई दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा की निगरानी इसी विभाग के ज़रिए की जाएगी.

प्रशासनिक आधार पर लिया गया फैसला

गृह विभाग ने प्रशासनिक ज़रूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है. यह कदम मुंबई जैसे बड़े और संवेदनशील शहर में खुफिया तंत्र की ताकत और प्रभाव को बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।