मुस्लिम महिला नेता ने मोदी-योगी की फोटो पर तिलक लगाकर किया CAA का स्वागत

Summary :

CAA: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू कर सभी को चौंका दिया है। इसी बीच अलीगढ़ में बीजेपी की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान ने नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत किया है। उन्होंने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि सीएए से घबराने की जरूरत नहीं है। मुसलमानों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया। रूबी आसिफ खान ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए पास किया गया है ना कि नागरिकता छीनने के लिए आया है।…

CAA: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू कर सभी को चौंका दिया है। इसी बीच अलीगढ़ में बीजेपी की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान ने नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत किया है। उन्होंने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि सीएए से घबराने की जरूरत नहीं है। मुसलमानों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया। रूबी आसिफ खान ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए पास किया गया है ना कि नागरिकता छीनने के लिए आया है।

Highlights

  • मुस्लिम महिला ने मोदी योगी की फोटो पर तिलक लगाकर किया CAA का स्वागत
  • बीजेपी सरकार के लाए गए कानून का सभी लोग समर्थन करें- रूबी आसिफ
  • मुसलमान विपक्ष के अफवाहों पर ध्यान न दें-रूबी आसिफ

क्या बोली मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ

उन्होंने हिंदू मुसलमानों से मिलजुल कर रहने की अपील की। होली के बाद ईद को दोनों समुदाय के लोग मिलकर मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। रूबी आसिफ खान ने रमजान माह में पीएम मोदी और सीएम योगी का खून से तिलक किया।

बीजेपी सरकार के लाए गए कानून का सभी लोग समर्थन करें- रूबी आसिफ

बीजेपी की मुस्लिम महिला नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार के लाए गए कानून का सभी लोग समर्थन करें। बता दें कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने 11 मार्च, 2024 को विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएए की अधिसूचना जारी होने पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सत्तरूढ़ दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत कर रहे हैं। अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।

मुसलमान विपक्ष के अफवाहों पर ध्यान न दें-रूबी आसिफ

रूबी आसिफ ने कहा अब सीएए लागू होने पर खुशियां मनाई जा रही है। बीजेपी की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान ने सीएए के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बीजेपी सरकार के कानून की जमकर प्रशंसा की। रूबी आसिफ खान हिंदू देवी देवताओं की पूजा से कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। पूर्व में रूबी के परिवार पर जानलेवा हमला भी किया जा चुका है। मौलानाओं की तरफ से फतवे भी जारी किए गए हैं।रूबी खान अक्सर विवादों में बनी रहती हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team