योग गुरू बाबा रामदेव ने गुरूवार को कहा कि भारत के हिन्दू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही है, इसलिये उन्हे राम मंदिर का विरोध नहीं करना चाहिये।
बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा मुस्लिमो में हिन्दू डीएनए है और वह भारत से है ‘‘ भगवान राम देश की संस्कृति और परंपरा है और उनका मंदिर अयोध्या में बन कर रहेगा। ’’
उन्होने कहा कि अयोध्या में मामला सिर्फ जमीन के मालिकाना हक का है और उच्चतम न्यायालय को इसे हल करने में देरी नहीं करनी चाहिये। उन्होने कहा कि अब कोई मध्यस्थता इस मामले का समाधान नहीं कर सकती।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताते हुये योग गुरू ने कहा कि राष्ट्र ने एकता और अखंडता के नये आयाम स्थापित किये है। अब हमारा अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को हासिल करने का होगा।


Download Android App
Download iOS App



