महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वक्फ संशोधन विधेयक को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे वक्फ के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और आम मुसलमानों को फायदा होगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वफ्फ संशोधन विधेयक ‘धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य’ की संविधान की भावना को परिभाषित करने वाला है। अब तक जो वफ्फ का कानून था, वह केवल तुष्टिकरण की नीति के लिए बनाया गया था। उस कानून से न तो अल्पसंख्यक समुदाय को फायदा हुआ और न ही चैरिटी का कोई काम हुआ। उल्टा, वफ्फ कानून का इस्तेमाल करते हुए जबरन जमीनें हड़पी गईं।
सीएम फडणवीस ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब राज्य में सबसे बड़ा वफ्फ जमीन घोटाला हुआ था। हमने इसे लेकर जांच भी की थी। अब जब नया कानून बना है, तो इसमें पारदर्शिता आएगी। इस संशोधित कानून से आम मुसलमान को फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने बीते जमाने के बॉलीवुड स्टार मनोज कुमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, मनोज जी ने कई दशकों तक हिंदी फिल्मों में काम किया। उनका जादू लोगों के मन में रहा। उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। देशभक्ति की फिल्मों और भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्मों से उन्होंने अलख जगाने का काम किया। वह अपने मूल्यों पर चलने वाले आदमी थे। ऐसे में वरिष्ठ कलाकार का हमारे बीच नहीं रहना दुखद है।
आजच्या दिवसाचा सारांश | शुक्रवार, 4 एप्रिल 2025
देशप्रेमाची भावना रुजवणारा महान अभिनेता गमावला
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांची मनोजकुमार यांना श्रद्धांजलीhttps://t.co/DWrxsnnBkJनांदेड जिल्ह्यातील ट्रॅक्टर दुर्घटनेतील मृतांच्या कुटुंबियांना 5 लाख रुपयांचे अर्थसहाय्य…
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 4, 2025
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक लहर
उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बॉलीवुड को ‘उपकार’, ‘पूरब-पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी-कपड़ा और मकान’ सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं। इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे। उनके निधन पर फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों ने भी शोक व्यक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



