PM मोदी ने की नांदेड़ की अनोखी शादी की तारीफ, दूल्हे ने ग्रामीणों को गिफ्ट किया था इंश्योरेंस कवर

Summary :

Nanded Wedding Insurance : प्रधानमंत्री नरेंद्र PM Modi Mann Ki Baat कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में महाराष्ट्र के नांदेड़ की एक अनोखी शादी का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने बताया कि नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में रहने वाले पेठकर परिवार ने अपनी खुशियों को पूरे समाज के साथ बांटने की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस परिवार ने बेटे के विवाह के पावन अवसर पर गांव के लगभग साढ़े तीन हजार लोगों के लिए ‘एक्सीडेंटल इंश्योरेंस’ यानी दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। इस योजना के तहत गांव के हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का बीमा कवर तोहफे…

Nanded Wedding Insurance : प्रधानमंत्री नरेंद्र PM Modi Mann Ki Baat कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में महाराष्ट्र के नांदेड़ की एक अनोखी शादी का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने बताया कि नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव में रहने वाले पेठकर परिवार ने अपनी खुशियों को पूरे समाज के साथ बांटने की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस परिवार ने बेटे के विवाह के पावन अवसर पर गांव के लगभग साढ़े तीन हजार लोगों के लिए ‘एक्सीडेंटल इंश्योरेंस’ यानी दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की। इस योजना के तहत गांव के हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का बीमा कवर तोहफे में दिया गया है। पीएम मोदी की इस सराहना के बाद अब यह शादी देश भर में चर्चा का विषय बन गई है।

Nanded wedding insurance : मजदूर और किसानों की सुरक्षा के लिए अनोखा गिफ्ट

Nanded Wedding Insurance
Nanded Wedding Insurance

नांदेड़ जिले की कंधार तहसील में स्थित बहादुरपुरा गांव के रहने वाले दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और मंजूषा की शादी पिछले दिनों संपन्न हुई थी। इस दौरान पेठकर परिवार ने गांव के करीब 3,500 निवासियों का बीमा करवाया। इस फैसले पर बात करते हुए सिद्धेश्वर ने बताया कि उनके गांव में ज्यादातर लोग मजदूर या किसान हैं। खेतों में काम करते समय अक्सर सांप के काटने, जंगली जानवरों के हमले या आकाशीय बिजली गिरने जैसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए ही उन्हें शादी के जश्न में यह खास सुरक्षा कवच देने का विचार आया था।

Unique wedding in Maharashtra : पहले भी बांट चुके हैं हेलमेट

Nanded Wedding Insurance
source : social media

दूल्हे के बड़े भाई अनूप पेठकर ने बताया कि गांव की वोटर लिस्ट में करीब 3,600 नाम हैं, जिनमें से लगभग सभी लोगों को इस पॉलिसी में कवर कर लिया गया है। किसी भी तरह के हादसे में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की मदद मिलेगी।

यह परिवार सामाजिक सरोकारों के लिए पहले भी काम करता रहा है। इससे पहले उन्होंने एक बीमा और हेलमेट कैंप लगाया था, जिसमें 900 लोगों का इंश्योरेंस किया गया था और मेहमानों को हेलमेट बांटे गए थे। दुल्हन मंजूषा ने भी परिवार के इस फैसले पर बेहद खुशी जताई है। पीएम मोदी से पहले शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी इस पहल को ‘प्रेरणादायक’ बताया था।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।