चुनाव प्रचार में शब्द मर्यादा के उल्लंघन एवं अभद्र भाषा के उपयोग के लिये विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि ‘गाली गैंग’ का यह कृत्य दर्शाता है कि ये चुनावी जंग पूरी होने से पहले ही हताशा में हथियार डाल चुके हैं।
नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के लिए विद्वेष की भावना रखने वाला गाली गैंग पूरी तरह से ‘शुगर फ्री’ हो गया है। उनके बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि अगर गाली का कोई शब्दकोश हो, तो वह भी शर्मिन्दा हो जाए।’’ उन्होंने कहा ‘‘ इस प्रतिस्पर्धा में विपक्ष के लोग सारी मर्यादाएं ध्वस्त कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि चुनावी जंग पूरी होने से पहले ही मोदी के विरोधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।विपक्ष की यह स्थिति ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’ जैसी है।’’
राजनाथ सिंह बोले- भाजपा को 2014 की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि जो लोग नरेन्द्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें भी एहसास है कि मोदी के प्रति लोगों में अपार स्नेह है। नकवी ने कहा कि राजनीति में और सामाजिक जीवन में लोगों की अपनी मर्यादित भाषा होनी चाहिए।
गौरतलब है कि नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महीनों तक चुप्पी साधे रहने के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को अपने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कही गई ‘नीच’ वाली टिप्पणी को सही बताया और उन्हें सबसे खराब भाषा प्रयोग करने वाला प्रधानमंत्री कहा। इससे एक दिन पहले ही बसपा प्रमुख मायावती, प्रधानमंत्री पर निजी हमला कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



