जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से संबंधित राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
नेकां नेता मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी की ओर से दायर याचिका में उच्चतम न्यायालय से अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश को जम्मू-कश्मीर में “असंवैधानिक, अमान्य एवं निष्प्रभावी” घोषित करने के संबंध में निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। नेकां ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को भी “असंवैधानिक” घोषित करने का अनुरोध किया है।
बता दें कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



