Navi Mumbai Building Fire: रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Summary :

Navi Mumbai Building Fire: मुंबई के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को वाशी के MGM हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक…

Navi Mumbai Building Fire: मुंबई के वाशी इलाके में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एमजी कंपलेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी में दसवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को वाशी के MGM हॉस्पिटल और फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Navi Mumbai Building Fire: 14 लोग प्रभावित

Navi Mumbai Building Fire
Navi Mumbai Building Fire (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

रिहायशी इमारत में आग सबसे पहले दसवीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते आग की लपटें 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। इस दौरान छह घरों को अपनी चपेट में लेने वाली आग ने भारी तबाही मचाई। हादसे में कुल 14 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति दसवीं मंजिल का था, तीन 12वीं मंजिल के निवासी थे। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है।

Mumbai Building Fire News: आग पर काबू पाया

मुंबई के वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कुल 14 लोग इस हादसे में फंसे थे, जिनमें से चार की मौत हो गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी गहन जांच की जा रही है।

Navi Mumbai Fire: इलाके में दहशत फैली

Navi Mumbai Building Fire
Navi Mumbai Building Fire (Source: IANS)

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके। दमकल विभाग की तुरंत कार्रवाई के कारण स्थिति को और बिगड़ने से रोका गया। इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है और वहां के रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

ALSO READ: झारखंड: धनबाद में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लाख की शराब जब्त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।