अपनी बात को शायरी और बेबाक़ी अंदाज से रखने वाले क्रिकेटर , नेता नवज़ोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव में सक्रीय नज़र नहीं आने वाले या फिर यूँ कहे वो कुछ समय के लिए राजनीति से दूरी बनाते नज़र आएंगे। सिद्धू करीबन एक दशक बाद क्रिकेट की कमेंट्री बॉक्स में नज़र आएँगे जहा वो इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग में फिर एक बार अपने शायरी से तड़का लगाने वाले है।
- खराब मैच से टीम का भविष्य तय नहीं
- पंड्या को कप्तान बनाना सोची समझी प्रक्रिया
- पूरे विश्व की नज़रे आईपीएल पर
दुनिया की नज़रे आईपीएल पर
सिद्धू ने मीडिया को बताया आईपीएल विश्व कप के लिए माहौल तैयार करेगा। इस दौरान कोई अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं होगा। दुनिया की नजरें आईपीएल पर टिकी रहेंगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम में जगह बना सकते हैं। सिद्धू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम में चयन का समर्थन किया। उन्होंने कहा,‘‘इन दोनों की वहां जरूरत पड़ेगी। वह क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हैं। फॉर्म सुबह की ओस की तरह होती है जो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन कौशल हमेशा बना रहता है।
खराब मैच से टीम का भविष्य तय नहीं
सिद्धू ने कहा,‘‘मैं कोहली को भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल करूंगा और इसका एकमात्र कारण उनकी फिटनेस है। उम्र बढ़ने के साथ वह अधिक फिट होते जा रहे हैं। तकनीकी तौर पर वह शानदार बल्लेबाज हैं तथा तीनों प्रारूप में खुद को ढालने कि उनकी क्षमता अद्भुत है। यही बात रोहित पर भी लागू होती है। सिद्धू ने भारतीय टीम के पिछले साल वनडे विश्व कप में प्रदर्शन के बारे में कहा,‘‘ विश्व कप में उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। केवल एक मैच उनके अनुकूल नहीं रहा। एक खराब मैच से टीम का भविष्य तय नहीं किया जा सकता है। मेरा मानना है कि भारतीय टीम लंबे समय तक राज करेगी क्योंकि क्रिकेटरों को तैयार करने की प्रणाली बहुत अच्छी और अनुकूल है।
पंड्या को कप्तान बनाना सोची समझी प्रक्रिया
सिद्धू ने कहा,‘‘हमारे समय में खराब फॉर्म के बावजूद खिलाड़ी को टीम में बनाए रखा जाता था क्योंकि उसकी जगह लेने के लिए कोई नया खिलाड़ी तैयार नहीं रहता था। अब हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में कप्तान के रूप में भारतीय कप्तान की जगह ले रहा है क्योंकि उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह रोहित के लिए अपमानजनक नहीं है बल्कि यह एक सोची समझी प्रक्रिया है।
पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद भी सिद्धू राजनीति में लगातार सक्रिय नज़र आते रहे और विपक्ष पर निशाना भी साधते रहे है।


Download Android App
Download iOS App






