मुंबई : भारतीय नौसेना के लिए मझगांव गोदी में निर्माणाधीन युद्धपोत में शुक्रवार शाम आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शहर की दमकल सेवा के प्रमुख पीएस राहंगडाले ने बताया, ‘‘निर्माणाधीन युद्धपोत ‘विशाखापत्त्नम’’ में शाम पांच बजकर 44 मिनट पर आग लग गई। यह आग इस जंगी पोत के दूसरे डेक पर लगी और बाद में इसकी चपेट में दूसरा और तीसरा डेक आ गया।
उन्होंने कहा कि आग को बुझाने का काम जारी है और इस पोत में धुआं फैल गया हैं।
एक रक्षा अधिकारी ने आग में फंस गए व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है।
सरकारी जेजे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, ‘‘ब्रजेंद्र कुमार (23) को अस्पताल मे मृत लाया गया था।’’


Download Android App
Download iOS App



