नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को नक्सलियों से धमकी मिली है। नक्सली हमलों में मारे गए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए के लिए कदम बढ़ाया है। लेकिन माओवादियों को इनका आगे बढ़कर सीआरपीएफ के जवानों की मदद करना पसंद नहीं आ रहा। नक्सलियों ने एक लेटर के जरिये अक्षय-साइना को धमकी दी है कि अगर जवानों की मदद की, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। अक्षय-सायना की आर्थिक सहायता के लिए नक्सलियों ने कड़ी निंदा की है।
प्रेस नोट में अक्षय-साइना को धमकाने के साथ-साथ नक्सलियों ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। प्रेस नोट में नक्सलियों ने लिखा है, ‘इन्हें देशभक्त नहीं कहा जा सकता, बल्कि देश की गरीब जनता के हत्यारे हैं। बस्तर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती गरीब जनता के दमन के लिए की गई है। खूनी कुत्तों को शहीद मानकर सीनियर एक्टर अक्षय कुमार और साइना नेहवाल द्वारा पीजीएलए के हमले में मारे गए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता की कड़ी निंदा करते हैं’।



Download Android App
Download iOS App



