जगदलपुर:छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पहले पटरी उखाड़ीं और क्षतिग्रस्त ट्रैक पर इंजन के पटरी से उतरते ही उसमें सवार रेलवे कर्मचारियों के साथ लूटपाट कर फरार हो गए। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के कामलूर स्टेशन के पास कल रात अज्ञात माओवादियों ने रेल पटरी उखाड़ दीं, जिसकी वजह से कुछ देर बाद रेल मरम्मत के लिए निकलने वाला इंजन पटरी से उतर गया।
सूत्रों ने बताया कि इसके फौरन बाद माओवादी वहां पहुंच गए और इस इंजन में सवार अधिकारी-कर्मचारियों से उनके वॉकी-टॉकी और मोबाइल लूटकर ले गए। हादसे में सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। माओवादियों की इस हरकत का पता लगते ही जगदलपुर से किरंदुल के लिए निकली पैसेंजर को डिलमिली से वापस जगदलपुर भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



