औरंगाबाद : महाराष्ट्र के परभनी जिले के जिंतूर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक विजय भाम्बले पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नगर निकाय के एक अधिकारी द्वारा हमला करने और गाली- गलौच की शिकायत करने के बाद उन पर मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक जिंतूर नगरपालिका के आयकर विभाग के कर्मचारी डी वी तालेकर ने दावा किया है कि भाम्बले ने एक स्थानीय स्कूल के पानी और संपत्ति से जुड़े मामले पर बात करने के लिए शुक्रवार को उन्हें घर पर बुलाया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘तालेकर ने कहा कि विधायक स्कूल के पानी और संपत्ति कर को माफ करने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और फिर उनसे गाली-गलौच और मारपीट की। तालेकर द्वारा शुक्रवार देर रात को शिकायत देने के बाद हमने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।’’


Download Android App
Download iOS App



