एनडीए सरकार गरीबों के लिए समर्पित : उपमुख्यमंत्री

Summary :

NULL

सासाराम के आनन्द भूषण पाण्डेय सभागार में भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की भाजपा-जदयू की सरकार पूरी तरह से गरीब, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए समर्पित हैं। सरकार की सभी विकास और कल्याणकारी योजनाओं के केन्द्र में गांव और गरीब हैं।

श्री मोदी ने कहा कि इस साल के 31 दिसम्बर तक बिहार के हर गांव में बिजली पहुंच जायेगी। लालटेन अब बीते दिनों की बात है। दियारा के 212 गांवों के साथ ही रोहतास के अघौरा पहाड़ तक सरकार सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने में सफल रही है जबकि यहां आजादी के बाद से लेकर आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी थी। अगले साल तक हर घर बिजली की रौशनी से जगमग होंगे।

2005 तक मात्र राज्य के 20 प्रतिशत गांवों में ही बिजली के तार पहुंचे थे मगर बिजली के दर्शन कई-कई दिनों तक नहीं होते थे। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के अन्तर्गत कृषि के लिए अगल फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। कृषि के अलग फीडर से बिजली आधारित खेती को बढ़ावा तथा डीजल आधारित खेती से किसानों को मुक्ति मिलेगी तथा लागत मूल्य कम होने से उनकी आमदीन बढ़ेगी।

सरकार हर घर में शौचालय, गरीबों को बिजली व गैस कनेक्शन देने, पक्का मकान, पक्की गली से उनके घरों को जोडऩे के साथ ही उन्हें 2 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल देकर उन्हें सशक्त करने के अभियान में जुटी हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लक्ष्य गरीबों को सशक्त करना है। भाजपा कार्यकर्ता हर गांव-टोले में गरीबों को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएं। सरकार सबका साथ और सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team