नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि पिछले दो साल से सीसीटीवी कैमरा लगाने पर काम कर रही नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी ) ने उपराज्यपाल की ओर से नये पैनल की गठन के बाद काम रोक दिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक कमेटी का गठन किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने पर अपनी राय देगी। एनडीएमसी के भी सदस्य केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘ एनडीएमसी पिछले दो वर्षों से रिहाइशी कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरा लगा रही थी।
उपराज्यपाल की कमेटी के मद्देनजर एनडीएमसी ने भी कैमरा लगाना रोक दिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ भी अच्छा काम होता है उसे रोक दिया जाता है। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में ओछी राजनीति हो रही है। ’’ पैनल के गठन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि कमेटी बनाने का एकमात्र मकसद सरकार के काम को बाधित करना और सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने देना है ।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



