तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान में करीब 61 प्रतिशत वोट डाले गए। राज्य में सबसे अधिक मतदान मेडक संसदीय क्षेत्र में 68.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां दस उम्मीदवारों की किस्मत को मतदाताओं ने मतपेटियों में सील कर दिया।
हैदराबाद और सिकंदराबाद में वोट प्रतिशत बहुत कम क्रमश: 39.4 तथा 39.20 प्रतिशत ही रहा।
शाम 6 बजे तक UP की 8 सीटों पर हुआ 63 .69% मतदान
पुलिस महानिदेशक महेंद, रेड्डी ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर 25 महिलाओं समेत कुल 443 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की रेणुका चौधरी और आल इंडिया मजलिस.ए.इत्तेहाद.मुस्लिमीन प्रमुख असाऊद्दीन औवेसी हैं। श्री औवेसी हैदराबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं।
देश में लोकसभा चुनाव 19 मई तक सात चरणों में संपन्न होने हैं। मतगणना 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



