NEET Scam Case: नीट यूजी परीक्षा में हुए कथित घोटाले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) सुप्रीमो मायावती की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।
Highlights:
- नीट यूजी पेपर लीक मामले में मायावती का बयान आया सामने
- मुख्य आरोपियों के विरुद्ध हो कार्यवाही
- सियासत करने वालों को भी लगाई लताड़
BSP सुप्रीमो मायवती ने ‘एक्स’ पर लिखा-सरकार को NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना जरूरी है। क्योंकि इसकी वजह से निर्दोष छात्र पिस रहे हैं। इसके अलावा इसकी आड़ में कोई भी सियासत करना ठीक नहीं है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया
बता दें, इससे पहले यूजीसी-नेट और नीट ( NEET ) यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई। कांग्रेसियों ने लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



