NEET Result scam: ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से मुलाकात, CBI जांच की मांग की

Summary :

नीट परीक्षा परिणाम को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। Highlights . ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की Dharmendra Pradhan से मुलाकात . CBI जांच की मांग की ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विद्यार्थियों के बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी(ABVP) परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर नीट परीक्षा को लेकर देशभर में बने हालात का हवाला देते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई…

ABVP

नीट परीक्षा परिणाम को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

Highlights
. ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की Dharmendra Pradhan से मुलाकात
. CBI जांच की मांग की

ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विद्यार्थियों के बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी(ABVP) परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर नीट परीक्षा को लेकर देशभर में बने हालात का हवाला देते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।एबीवीपी नेताओं ने शिक्षा मंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

No Evidence Of Paper Leak In Neet-ug Examination Says Dharmendra Pradhan  After Supreme Court - Amar Ujala Hindi News Live - Neet-ug:'पेपर लीक होने  का कोई सबूत नहीं', केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले-

बता दें कि प्रधान से मुलाकात करने के बाद एबीवीपी( ABVP ) प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी।

ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की CBI जांच की मांग

धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात(ABVP) करने वाले एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल में परिषद की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल और वीरेंद्र सोलंकी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विद्यार्थी नेता शामिल रहे।आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार नीट परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहा है।

नीट परीक्षा : एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने की शिक्षा मंत्री प्रधान से मुलाकात,  सीबीआई जांच की मांग की

हालांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही नीट परीक्षा में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने का दावा करते हुए यह कह चुके हैं कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और किसी भी बच्चे के करियर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा।

Dharmendra Pradhan EXCLUSIVE: NEET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने छात्रों  को दिया भरोसा

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar