PM Modi 18 जून को जायेंगे वाराणसी, किसानों को जारी करेंगे 20 हजार करोड़ रुपये

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। Highlights PM Modi 18 जून को जायेंगे वाराणसी किसानों को जारी करेंगे 20 हजार करोड़ रुपये PM Modi कार्यक्रम में देशभर के किसान जुड़ेंगे PM Modi जारी करेंगे किसानों की 17वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )18 को वाराणसी जाकर किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश भर के 9.26 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।

Highlights

  • PM Modi 18 जून को जायेंगे वाराणसी
  • किसानों को जारी करेंगे 20 हजार करोड़ रुपये
  • PM Modi कार्यक्रम में देशभर के किसान जुड़ेंगे

PM Modi जारी करेंगे किसानों की 17वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )18 को वाराणसी जाकर किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इससे देश भर के 9.26 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। चौहान ने कहा, भारत सरकार ने इस योजना के तहत अब तक पूरे देश में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किया है।18 जून को जारी होने वाली राशि के साथ, योजना की शुरुआत से लाभार्थियों को प्रदान की गई कुल राशि 3.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी कृषि सखी के रूप में नामित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। पीएम मोदी ने 10 जून को पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की घोषणा के साथ अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की। फरवरी 2019 में शुरू इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में साल भर मेें दो हजार रुपये की तीन किस्तों में छह हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते हैं।

पीएम मोदी कार्यक्रम में देशभर के किसान जुड़ेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि देश भर में लगभग 2.5 करोड़ किसान वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, 732 कृषि विज्ञान केंद्र, एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए देश भर से कृषि विज्ञान समितियों और 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

PM Kisan status check 2021 online: Waiting for installment money? DO THIS to get in your bank account | Zee Business

पीएम मोदी जाएंगे काशी विश्वनाथ मंदिर

कई केंद्रीय मंत्री किसानों से बातचीत करने और विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए 50 कृषि विज्ञान केंद्रों का दौरा करेंगे। किसान सम्मेलन के बाद, पीएम मोदी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेंगे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta