NEET UG 2026 Re-Exam Timing: देशभर में रविवार, 21 जून को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5440 एग्जाम सेंटरों और विदेश के 14 एग्जाम सेंटरों पर होगी। आज दोपहर 2 बजे से देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए 95000 से ज्यादा एग्जाम रूम्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। हर क्लासरूम में AI कैमरे, जैमर्स और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर लाइव मॉनिटरिंग के लिए 1,38,560 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।
एग्जाम सेंटर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- एग्जाम सेंटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर सख्त मनाही है। इसलिए अपने साथ स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि न ले जाएं।
- अपने साथ पारदर्शी पानी बोतल ले जाएं और एडमिट कार्ड भी अपने साथ पारदर्शी पाउच में लेकर जाएं।
- घर से निकलने से पहले अपने साथ एक रंगीन एडमिट कार्ड जरूर निकलवा लें।
- एडमिट कर्ड के साथ-साथ छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जानी होगी।
- छात्रों की सलाह दी जाती है कि वो अपने साथ एग्जाम सेंटर में ओरिजनल आईडी ले जाना भूलें। इसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट ले सकते हैं।
NEET 2026 Today: नकल को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा
परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और नकल-मुक्त बनाने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। देशभर के 95 हजार से अधिक एग्जाम हॉल में कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर सीधे लाइव निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ने के लिए इन कैमरों की फुटेज की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से की जाएगी। वहीं, मोबाइल और इंटरनेट के जरिए होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 51,311 जैमर लगाए गए हैं, जिसे सरकारी कंपनियों (ECIL और BEL) की मदद से तैयार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




