नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG के योग्य उम्मीदवारों के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि जिन छात्रों ने पोर्टल पर सही बैंक खाते की जानकारी दी है, उनके खाते में रिफंड की राशि भेजी जा रही है। वहीं, जिन उम्मीदवारों की बैंक डिटेल गलत या अधूरी है, उन्हें इसे सुधारने का एक और मौका दिया गया है।
NTA के अनुसार, उम्मीदवार 7 जुलाई (NEET 2026 Refund Last date 7 July) की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी और किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। एजेंसी ने साफ किया है कि तय समय के बाद न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से बैंक डिटेल अपडेट करने की अनुमति मिलेगी।
सही बैंक जानकारी देना क्यों जरूरी है?

अगर उम्मीदवार के बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती है, जैसे बैंक अकाउंट नंबर, खाताधारक का नाम या IFSC कोड गलत दर्ज है, तो रिफंड की राशि खाते में नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में छात्रों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बैंक डिटेल एक बार जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुधार करें।
NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अब तक 8,29,510 उम्मीदवार अपनी बैंक डिटेल की जांच या अपडेट कर चुके हैं। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्होंने अपनी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। एजेंसी ने ऐसे सभी उम्मीदवारों से जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी चेक करने की अपील की है।
Refunds have already started for candidates who have confirmed their bank account details.
If your details need to be updated, you can do so until 𝟳 𝗝𝘂𝗹𝘆 𝟮𝟬𝟮𝟲 on the official NTA portal.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEET2026 #StudentSupport pic.twitter.com/L73KwIiFhz
— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 6, 2026
ऐसे करें बैंक डिटेल अपडेट

अगर किसी उम्मीदवार की बैंक जानकारी गलत है या उसे अपडेट करना है, तो वह आसानी से ऑनलाइन यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
- सबसे पहले NTA के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- वहां “Update Bank Detail for Refund” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद सही बैंक अकाउंट नंबर, खाताधारक का नाम और IFSC कोड दर्ज करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद यह सुनिश्चित करें कि अपडेट सफलतापूर्वक दर्ज हो गया है।
आखिरी समय का इंतजार न करें
कई बार अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर लें। इससे रिफंड मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने पहले ही सही बैंक डिटेल दर्ज कर दी है, तो दोबारा अपडेट करने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि जानकारी को लेकर थोड़ा भी संदेह है, तो एक बार पोर्टल पर लॉगिन करके सभी विवरण जरूर जांच लें। 7 जुलाई रात 11:50 बजे के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा। ऐसे में समय रहते सही जानकारी अपडेट करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। इससे रिफंड की राशि बिना किसी रुकावट सीधे आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार: बांकीपुर उपचुनाव के लिए राजद ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, महागठबंधन में मतभेद से किया इनकार


Download Android App
Download iOS App




